| हाइकू का संक्षिप्त परिचय----- हाइकू मूलत: जापानी साहित्य की प्रमुख विधा है। इसे अनुभूति के चरम क्षण की कविता भी कहते हैं। देखने में आसान होने के बाद भी इसका शिल्प कौशल जटिल है। हाइकू अनुशासन प्रिय काव्य विधा है। हाइकू कविता को भारत में लाने का श्रेय कविवर रवींद्र नाथ ठाकुर को जाता है। हाइकू सत्रह (१७) अक्षर में लिखी जाने वाली सबसे छोटी कविता है। इसमें तीन पंक्तियाँ रहती हैं। प्रथम पंक्ति में ५ अक्षर, दूसरी में ७ और तीसरी में ५ अक्षर रहते हैं। संयुक्त अक्षर को एक अक्षर गिना जाता है। तीनों वाक्य अलग-अलग होने चाहिए। अर्थात एक ही वाक्य को ५,७,५ के क्रम में तोड़कर नहीं लिखना है। बल्कि तीन पूर्ण पंक्तियाँ हों। हाइकु के लिए गंभीर चिंतन, एकाग्रता और अनुभूति को पचाकर उसे अभिव्यक्त करने के लिए पर्याप्त धैर्य चाहिए। |
|---|
Wednesday, July 17, 2013
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment